Aligarh News: 57 हजार की ठगी, नकली एटीएम कार्ड थमाकर फरार

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: छर्रा में एसबीआई बैंक एटीएम में एक व्यक्ति से मदद के नाम पर ₹57,000 की ठगी हुई। चंद्रपाल सिंह ने जब पैसे निकालते समय शातिरों के बहकावे में आकर अपना एटीएम कार्ड बदलने दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।

Aligarh News: 57  हजार की ठगी, नकली एटीएम कार्ड थमाकर फरार

Aligarh News: n मदद के बहाने ठगों ने पीड़ित को बातों में उलझाया n प्रशासन ने उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील कीछर्रा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एसबीआई बैंक एटीएम में मदद के बहाने एक व्यक्ति से ₹57 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित चंद्रपाल सिंह निवासी हुसैनपुर सहजादपुर, दादों छर्रा स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने आए थे।वहां पहले से मौजूद शातिरों ने मदद करने के बहाने चंद्रपाल को बातों में उलझा लिया। इसी बीच आरोपियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से ₹57 हजार पार कर दिए। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला।

पीड़ित की शिकायत पर छर्रा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और बैंक प्रशासन ने एक बार फिर उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है।उन्होंने कहा कि एटीएम का इस्तेमाल हमेशा स्वयं करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड, पिन या ओटीपी साझा न करें। आपकी छोटी सी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: 57 हजार की ठगी, नकली एटीएम कार्ड थमाकर फरार