Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsFraud in MGNREGA and Plant Purchases Exposed in Bhogpur Panchayat
लोकपाल जांच में मिला भोगपुर पंचायत में मनरेगा में फर्जीवाड़ा

लोकपाल जांच में मिला भोगपुर पंचायत में मनरेगा में फर्जीवाड़ा

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़ के भोगपुर-भगतपुर पंचायत में मनरेगा और पौधों की खरीद में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच में लाखों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी पाई गई। प्रधान और अन्य अधिकारियों से 5...

Aug 30, 2025 03:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चंडौस ब्लाक की भोगपुर-भगतपुर पंचायत में मनरेगा व पौधों की खरीद में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। ग्रामीण की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल विकास वाष्णेर्य ने जांच की, जिसमें लाखों का भुगतान किया गया है। लोकपाल की ओर से रिकवरी को लेकर नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत निवासी बृजेश कुमार सिंह ने पिछले दिनों मनरेगा लोकपाल कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लोकपाल ने गांव में पहुंचकर कार्यों की पड़ताल की तो बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। जांच में सामने आया कि गांव की सुधा नामक महिला कभी भी मनरेगा के काम पर नहीं गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपने बयान में कहा कि वह बीमार हैं और बिस्तर पर रहती हैं। लेकिन इनके नाम पर 62 हजार रुपये का मानदेय निकाल लिया गया। इसी तरह लोकेश नाम का व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करता है, लेकिन उसके खाते में भी मनरेगा का 49 हजार रुपये से अधिक भुगतान भेजा गया। लोकपाल का आरोप है कि मजदूरों को मिली यह रकम प्रधान को वापस करनी पड़ती थी। मजदूरों ने आनलाइन भुगतान के प्रमाण भी जांच अधिकारी को सौंपे। लोकपाल विकास वाष्णेर्य ने कहा कि ग्राम प्रधान ने मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार किया है। इसके अलावा भोगपुर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक पौधारोपण के नाम पर 4.77 लाख रुपये खर्च दिखाए गए। रिकार्ड के अनुसार फर्रुखाबाद की नर्सरी से 80 रुपये प्रति पौधे की दर से छह हजार से अधिक पौधे खरीदे गए थे। जांच में गांव में एक भी पौधा नहीं मिला। इस पर अब लोकपाल की ओर से कठोर कार्रवाई की है। प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से पांच लाख से अधिक की रिकवरी निकाली गई है। वहीं गलत सूचना देने पर खंड विकास अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मनरेगा व पौधों की खरीद के नाम पर भोगपुर ग्राम प्रधान ने वित्तीय गड़बड़ी की है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो चुका है। इस संबंध में प्रधान के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। इनसे रिकवरी होनी चाहिए। जो लोग दिल्ली में हैं उनके खातों में पैसा भेजा जा रहा है। मनरेगा के अन्तर्गत कार्यों की जांच आगे भी जारी रहेगी। विकास वार्ष्णेय, लोकपाल मनरेगा।