बारकोड स्कैन कर 15,350 रुपये की ठगी, आरोपी फरार

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

खैर में एक जन सेवा केंद्र संचालक से बारकोड के माध्यम से भुगतान का झांसा देकर 15,350 रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन के माध्यम से जांच चल रही है।

बारकोड स्कैन कर 15,350 रुपये की ठगी, आरोपी फरार

खैर, संवाददाता। कस्बा खैर में एक जन सेवा केंद्र संचालक को बारकोड के माध्यम से भुगतान का झांसा देकर 15,350 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मणगढ़ी निवासी बंटी टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। मंगलवार को एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और अपने बारकोड में 15,350 रुपये डलवा लिए। रकम जमा होने के बाद जब संचालक ने भुगतान मांगा तो युवक ने कार से रुपये लाकर देने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए वह अपने दो मोबाइल फोन दुकान पर छोड़ गया और वहां से चला गया।

जब युवक वापस नहीं लौटा। खुद को ठगी का शिकार समझते हुए बंटी ने खैर कोतवाली में घटना की तहरीर दी और दोनों मोबाइल पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने मोबाइल फोन चालू कर जांच की तो उन पर आई कॉल से पता चला कि दोनों मोबाइल फोन पलवल क्षेत्र से चोरी किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।