सीओ कार्यालय के नाम पर 10 हजार मांगे
सीओ के आदेश पर अटलपुर गांव के निवासी रेशमपाल सिंह ने फर्जीवाड़े की शिकायत की है। उन्हें एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि उनके मुकदमे के लिए पैसे दिए गए हैं। आरोपियों ने उनसे पैसे मांगे और दो हजार रुपये ले लिए। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

n सीओ के आदेश पर फर्जीवाड़े का हुआ मुकदमा दर्ज लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव अटलपुर निवासी एक व्यक्ति से सीओ कार्यालय के नाम पर रुपये मांगने और धोखाधड़ी करने के आरोप में सीओ गभाना के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत का विवरण
गांव अटलपुर निवासी रेशमपाल सिंह पुत्र राम सिंह ने सीओ गभाना को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही जगदीश उर्फ नंदा पुत्र हरपाल और जीतू पुत्र प्रेमपाल के बीच हुए विवाद के संबंध में थाना लोधा में मुकदमा संख्या 292 एवं 293 दर्ज हैं, जिनमें पुलिस आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर चुकी है।
घटना का विवरण
पीड़ित ने बताया कि 21 मई को एक मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को सीओ कार्यालय गभाना से जुड़ा बताते हुए कहा कि मुकदमा संख्या 292 में कार्रवाई के लिए उसने सीओ साहब को 10 हजार रुपये दे दिए हैं और अब उन्हें भी 10 हजार रुपये देने होंगे। आरोप है कि बातचीत के दौरान उनसे 2 हजार रुपये ले लिए गए। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद उन्होंने 23 मई 2026 को थाना लोधा में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीओ गभाना से शिकायत की। सीओ के आदेश पर थाना लोधा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल उपेन्द्र मलिक ने बताया कि मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पार्श्व प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


