Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsFraud Alert Retired BDO s Wife Duped of Jewelry in Aligarh Market
सेवानिवृत्त बीडीओ की पत्नी से टप्पेबाजों ने उतरवाई चूड़ियां

सेवानिवृत्त बीडीओ की पत्नी से टप्पेबाजों ने उतरवाई चूड़ियां

संक्षेप:

Aligarh News - - बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नुमाइश मैदान स्थित मंगलबाजार में हुई घटना, महिलाओं ने झांसे में लिया,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Dec 26, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नुमाइश मैदान स्थित मंगलबाजार में खरीदारी करने आई रिटायर्ड बीडिओ की पत्नी से टप्पेबाज महिला ने लाखों के जेवर पार कर दिए। जेवर दोगुने करने का प्रलोभन दिया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। मोहल्ला चांदमारी निवासी मुरारीलाल गौतम रिटायर्ड बीडीओ हैं। बीते मंगलवार को उनकी पत्नी मंजू गौतम नुमाइश ग्राउंड स्थित मंगलबाजार में खरीदारी करने आई थीं। आरोप है कि वहां एक महिला मिल गई। आरोपी महिला अपनी बातों में बरगला कर एक एकांत जगह पर ले गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां जेवर दोगुने करने का प्रलोभन दे दिया। एक-एक कर हाथों से सोने की चार चूड़ी और एक अंगूठी उतरवाली। इसके बाद रुमाल में कागज बंद कर हाथ में थमा दिए। मंजू के अचेत होते ही शातिर महिला मौके से फरार हो गई। होश आने पर मंजू ने रूमाल खोलकर देखा तो कागज रखे थे। हाथों से चूड़ी गायब देख वह दंग रह गईं। शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 0-वर्जन महिला से टप्पेबाजी का मामला सामने आया था। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बताए गए हुलिया के आधार पर तलाश की जा रही है। -विजय सिंह,इंस्पेक्टर बन्नादेवी