Aligarh News: ‘प्लीज पापा, हमें माफ कर देना, अब हम कुछ बनकर ही लौटेंगी’

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: बरला थाना क्षेत्र से चार किशोरियाँ अचानक लापता हो गई हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक किशोरी ने पत्र में लिखा है कि वे स्कूल नहीं जाने के कारण घर से भाग रही हैं। पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है और जांच शुरू कर दी है।

Aligarh News: ‘प्लीज पापा, हमें माफ कर देना, अब हम कुछ बनकर ही लौटेंगी’

Aligarh News: बरला से लापता हुईं चार किशोरी, एक ने घर पर लिखकर छोड़ा पत्र, पुलिस तलाश में जुटी ​बरला, संवाददाता। जिले के बरला थाना क्षेत्र से चार किशोरियों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर से लापता हुई इन किशोरियों के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। लड़कियों में से एक के घर से एक पत्र भी मिला है।

पत्र में झलकी पढ़ने की तड़प

​पत्र में झलकी पढ़ने की तड़प: प्राप्त जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा (बीए) की छात्रा ने अपने घर पर एक पत्र छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है, "प्लीज पापा, हमें माफ कर देना। आप हमें स्कूल नहीं जाने देते थे, इसलिए हम घर से जा रही हैं। हम कुछ बनकर ही लौटेंगी।" छात्रा बरला के ज्ञान कान्वेंट पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य भी करती थी। बाकी तीन छात्राएं ग्रामोदय इंटर कॉलेज बरला में शिक्षा प्राप्त कर रही थीं, जिन्हें अब घर से ही प्राइवेट शिक्षा प्राप्त करने हेतु परिजनों ने घर पर ही बिठा लिया था।

एक छात्रा के परिजन के अनुसार

एक छात्रा के परिजन के अनुसार, छात्राएँ स्कूल जाकर नियमित शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहद उत्सुक थीं, लेकिन परिवार द्वारा उन्हें घर पर ही पढ़ाई करने को मजबूर किया गया था।

n पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा

चार सहेलियाँ, एक ही धुन

थाना पुलिस ने बताया लापता हुई चारों किशोरियों की उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच है, जिनमें से दो सगी बहनें हैं और बाकी दो उनकी सहेलियाँ हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उन्हें बरला के पास 'संत के बाग' की तरफ एक टिर्री में बैठकर जाते हुए देखा गया था। उसके बाद से उनका को पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने गठित की तीन टीमें

​पुलिस ने गठित की तीन टीमें: मामले की गंभीरता को देखते हुए बरला थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। क्षेत्राधिकारी बरला, गर्वित सिंह ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। देर रात लड़कियों की जानकारी मिलने की चर्चा हो रही थी।

FAQs

कितनी किशोरियाँ लापता हुई हैं?
चार किशोरियाँ लापता हुई हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh News: ‘प्लीज पापा, हमें माफ कर देना, अब हम कुछ बनकर ही लौटेंगी’