ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़प्रथम वोटर----महानगर का सुनियोजित तरीके से कराए विकास

प्रथम वोटर----महानगर का सुनियोजित तरीके से कराए विकास

फोटो...संभव वार्ष्णेय अलीगढ़। विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान में पहली बार वोट डालने को...

प्रथम वोटर----महानगर का सुनियोजित तरीके से कराए विकास
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Fri, 28 Jan 2022 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो...संभव वार्ष्णेय

अलीगढ़। विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान में पहली बार वोट डालने को लेकर युवाओं के मन में उत्साह है। सासनी गेट की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले संभव वार्ष्णेय पहली बार वोट डालने जाएंगे। एएमयू में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे संभव वार्ष्णेय बताते हैं कि मम्मी-पापा के साथ इस बार वह भी वोट डालने बूथ तक जाएंगे। इस पल का जाने कब से इंतजार था।

इस बार के चुनाव में ऐसी सरकार आए जो महानगर में सुनियोजित तरीके से विकास कराए। कहीं भी जाम की समस्या न दिखे। रोड पर अतिक्रमण न हों। कहीं भी आने जाने में पल भर का समय लगे। जो भी रिश्तेदार अपने शहर में बाहर से आए वह हमारे महानगर की तारीफ करे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें