बिजली की चिंगारी गिरने से जली गेंहू की फसल
Aligarh News - गांव करीलिया में मंगलवार सुबह बिजली के तार से गिरी चिंगारी के कारण किसान की गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद लगभग तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। दूसरी घटना में बलभद्रपुर में भी आग लगने से करीब 8 बीघा फसल नष्ट हुई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव करीलिया में मंगलवार सुबह एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल में बिजली के तार से गिरी चिंगारी के कारण आग लग गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बावजूद लगभग तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। गांव करीलिया निवासी किसान नाथूराम पुत्र कल्यान सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के खंभे से अचानक चिंगारी गिरने से आग लगने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय अचानक खेत से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं।
तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीण तुरंत बाल्टियों में पानी भरकर और पेड़ों की टहनियों के सहारे आग बुझाने के लिए खेत की ओर दौड़ पड़े। चारों ओर से लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। किसी तरह शेष फसल को बचा लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।वहीं, बिजली विभाग को भी अवगत कराया गया, लेकिन मौके पर अवर अभियंता के स्थान पर लाइनमैन को भेजा गया। सूचना पर पहुंची लेखपाल दीपिका वार्ष्णेय ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।बिजली की चिंगारी से खेतों में लगी आग से फसल स्वाहागोंडा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बलभद्रपुर में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ बिजली की लाइन से निकली चिंगारी ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस घटना में करीब 8 बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है।दोपहर करीब 2:00 बजे जब धूप तेज थी, अचानक खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में शॉर्ट-सर्किट हुआ। उससे निकली चिंगारी सीधे नीचे सूखी फसल पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह दुखद घटना किसान रामखिलाड़ी और कन्हैयालाल के खेतों में घटी। पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने बड़ी मेहनत से जौ, ज्वार और मक्का की फसल उगाई थी, जो अब पूरी तरह खाक हो चुकी है।बचाव कार्य और सूचनाआग लगते ही आस-पास के खेतों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने और उसे फैलने से रोकने के लिए चारों तरफ घेरा बनाने (फोन/जुताई) का प्रयास किया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


