Aligarh News: शेरे पंजाब रेस्टोरेंट, रिलायंस स्टोर से एफडीए ने लिया नमूना
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News: अलीगढ़ में एफडीए की टीम ने गुरूवार को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। रिलायंस स्टोर, ख्यालीराम कन्हैयालाल, और शेरे पंजाब रेस्टोरेंट सहित विभिन्न स्थानों से बेसन लड्डू और चिकिन बिरयानी के नमूने इकट्ठे किए गए। सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा।

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एफडीए की टीम ने गुरूवार को शहर में अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीपक सिंह के निर्देश पर रिलायंस स्टोर का निरीक्षण किया गया। आगरा रोड स्थित रिलायंस रिटेलर से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। सराय हकीम स्थित ख्यालीराम कन्हैयालाल के यहां से बेसन लड्डू का नमूना लिया। शेरे पंजाब रेस्टोरेंट से एक चिकिन बिरयानी का नमूना लिया गया। वहीं खंडेलवाल बर्फी वाले के यहां से भी बेसन लड्डू का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:Ghazipur News: जांच के लिए भेजे गए चार नमूने
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार, दलवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, अनुज कुमार द्वारा किया गया।


