बेटे की बारात से पहले पिता की निकली शवयात्रा
Aligarh News - अलीगढ़ में एक पिता की मौत बेटे की शादी से एक दिन पहले हुई। हल्दी की रस्म के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से पिता का निधन हो गया। प्रशासनिक अधिकारी रवीन्द्र कुमार की मौत...

बेटे की बारात से पहले पिता की निकली शवयात्रा -कलक्ट्रेट कर्मचारी की बेटे की शादी से एक दिन पहले हुई मौत
-हल्दी की रस्म के बाद घर में छाया हुआ था खुशी का माहौल
अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जिस घर में शादी की तैयारी चल रहीं थी, वहां पलभर में ही माहौल मातम में बदल गया। कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मचारी की बेटे की शादी से एक दिन पहले ही मौत हो गई। हल्दी की रस्म के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में कर्मचारियों ने शोक जताया।
कलक्ट्रेट कर्मचारियों के अनुसार प्रशासनिक रवीन्द्र कुमार सीआरए पटल पर तैनात थे। सात जनवरी को बेटे अनूप कुमार की शादी आगरा से तय हुई है। छह फरवरी को सारसौल गढ़िया स्थित आवास पर हल्दी की रस्म होने के बाद घर-परिवार के सभी लोग खुशियां मना रहे थे। कर्मचारियों के अनुसार रवीन्द्र कुमार ने भी बेटे की शादी की खुशी में खूब डांस किया। देर रात करीब एक बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरूवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उधर कलक्ट्रटे में तमाम कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।