
गाेधा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचला, दो लोग हुए घायल
Aligarh News - गोधा के बाईपास बंबे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और चालक को पकड़ लिया है और मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
गोधा, संवाददाता। गोधा के बाईपास बंबे पर बाइक सवारों को तेज रफ्तार टैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो को अलीगढ़ मेडिकल भेज दिया गया। टैक्टर ट्रॉली और चालक के साथ पकड़ लिया गया है किया गया है। थाना गोधा पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। गोधा छतारी रोड गोधा बाईपास बंबे के पास रविवार को सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुढ़ाकरिमपुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र गजराज अपने भाई ऋषिपाल ओर पड़ोसी पीतांबर को बाइक पर बैठाकर गोधा से वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में विकास का सिर ट्रॉली के नीच दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके ऋषिपाल और पीतांबर गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शाहिद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर ट्राली चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा। -अरूण कुमार, उपनिरीक्षक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




