खाद के लिए किसानों का रतजगा
Aligarh News - तड़के चार बजे से किसान लगा रहे लाइन, धनीपुर मंडी के कृभको के केंद्र पर लगी भीड़
अलीगढ़, रवि सक्सेना। खरीफ में खाद लेना किसान के लिए किसी युद्ध से कम नहीं है। इसके लिए किसान रोज मशक्कत कर रहे हैं। खाद केद्रों पर रात्रि जागरण चल रहा है। किसान तड़के तीन बजे ही खाद केंद्रों पर डेरा डाल रहे हैं। सुबह सेंटर खुलते ही लाइन में खड़े हो जाते हैं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में किसानों को वापस लौटना पड़ता है। जिले में धान की फसल को 40 से 60 दिन हो चुके हैं। ऐसे में किसान फसल को यूरिया की जरूरत है। इसके लिए किसान खाद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। धनीपुर मंडी में कृभको के खाद केंद्र पर तड़के चार बजे से किसानों ने लाइन बनाना शुरु कर दिया है।
मंगलवार को किसानों की भीड़ दोपहर बाद तक केंद्र पर डटी रही। किसानों ने बताया कि सुबह चार बजे से अंधेरे में ही यहां पर पहुंच गए थे। इसके लिए रात की जगार करनी पड़ती है। देर से आने पर केंद्र पर लंबी लाइन मिलती है। सुबह सात बजे आने वालों की लाइन इतनी लंबी थी कि धनीपुर मंडी की सड़क तक आ रही थी। इसमें महिला किसानों की लाइन अलग बनी हुई थी। एक किसान को दो बैग खाद के दिए जा रहे थे। बीच में घुसने पर खींचतान लाइन में कुछ किसान बीच में घुसने का प्रयास करते दिखे। ऐसे में जो किसान सुबह से लाइन में लगे थे, उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुन केंद्र प्रभारी बाहर आए। बीच में लगने वाले किसानों को लाइन में लगाया। इसके बाद लाइन को व्यवस्थित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




