खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों का हंगामा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अतरौली में किसानों ने खाद वितरण में देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन वितरण लगभग 11 बजे शुरू हुआ। कई किसानों की तबीयत खराब हो गई। समाजवादी पार्टी के नेता गगन लोधी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और एसडीएम से बात की।

खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों का हंगामा

अतरौली, संवाददाता। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, अतरौली दक्षिणी में खाद वितरण को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। किसानों का आरोप है कि वे सुबह 4 बजे से खाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन खाद वितरण का कार्य सुबह लगभग 11 बजे शुरू किया गया। किसानों के अनुसार घंटों इंतजार के बाद भी सभी किसानों को खाद नहीं मिल सकी। भीषण गर्मी में किसान भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहे और कई किसानों की तबीयत भी खराब होने लगी।

समस्या की स्थिति

सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेता गगन लोधी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने खाद वितरण में अव्यवस्था, पक्षपात और पारदर्शिता की कमी की शिकायत की।

प्रशासन की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए गगन लोधी द्वारा एसडीएम अतरौली से फोन पर वार्ता की गई। किसानों के अनुसार एसडीएम ने निर्देश दिए कि लाइन में खड़े सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए और किसी भी किसान को बिना खाद दिए वापस न भेजा जाए।

किसानों की निराशा

इसके बावजूद किसानों का आरोप है कि बाद में खाद वितरण बंद कर दिया गया और समिति का गेट बंद कर दिया गया। किसानों ने यह भी शिकायत की कि समिति परिसर में खाद स्टॉक, रेट सूची और वितरण संबंधी आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित नहीं की गई थीं।गगन लोधी ने कहा कि किसानों को खाद जैसी आवश्यक वस्तु के लिए घंटों लाइन में खड़ा रखना और फिर उन्हें निराश लौटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सामान्य प्रश्न

किस किसानों ने खाद वितरण में नाराजगी व्यक्त की?
अतरौली के किसानों ने खाद वितरण में नाराजगी व्यक्त की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।