अलीगढ़-पलवल हाईवे: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को जमीन के मुआवजे के विरोध में आए किसान
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों ने भूमि मुआवजे के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। 31 गांवों के किसान, राकेश टिकैत के नेतृत्व में, उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वे...

अलीगढ़-पलवल हाईवे: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को जमीन के मुआवजे के विरोध में आए किसान -31 गांव के पीड़ित किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे
-किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात के लिए हुआ रवाना
-फोटो जट्टारी 01- जट्टारी में गांव उसरह पर सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना के दौरान हवन-यज्ञ करते किसान।
-फोटो जट्टारी 02- मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान।
जट्टारी। संवाददाता। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के अर्न्तगत आने वाले गांव की जमीन के मुआवजे की दर के विरोध में किसान खड़े हो गए हैं। सोमवार को जट्टारी क्षेत्र में अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नारियल फोड़कर की। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। 12 साल से क्षेत्र में सर्किल रेट में इजाफा नहीं किया गया है। इस वजह से किसानों की जमीन सस्ती दरों पर ली जा रही है। किसानों का कहना है कि वर्तमान रेट के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ सीएम योगी से मिलने के लिए रवाना हो गया।
कस्बा जट्टारी के निकटवर्ती गांव उसरह स्थित एक होटल पर सोमवार को को भूमि अधिग्रहण किसान संगठन समिति के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सोबरन सिंह नांगल खुर्द और संचालन डॉ० सत्यपाल सिंह ने किया। धरने का शुभारंभ हवन-यज्ञ कर एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन को 12 साल पुराने सर्किल रेट की दरों के हिसाब से जमीन नहीं दी जाएगी। मौजूदा सर्किल रेट से प्रशासन जमीन का अधिग्रहण किया जाए। बैठक के बाद लखनऊ रवाना होने वाले प्रतिनिधि मंडल में गौरीशंकर शर्मा खण्डेहा, कुशलपाल मास्टर, रणधीर प्रधान बाजौता, सोनवीर सिंह बुलाकीपुर, ओमपाल सिंह उसरह, चौधरी सुधीरपाल सिंह ग्राम प्रधान उसरह, चौधरी नरेंद्र सिंह उर्फ बंटी, कुलदीप सिंह भोली उसरह एवं ओंकार सिंह उर्फ पिंटू प्रधान जलालपुर रवाना हुए।
0-इन गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जा रही :
किसानों के अनुसार ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए 31 गांवों के किसानों ने मिलकर खैर कानूनगो, सांसद सहित अन्य को मुआवजे की धनराशि को बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। एएच 334-डी के बराबर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है। जिसमें खैर-जट्टारी बाईपास भी शामिल है। यह खैर क्षेत्र के अर्राना, चौधाना से खैर, जट्टारी को बाईपास करते हुए टप्पल, पलवल को जोड़ता अर्राना, जरारा, लक्ष्मणगढ़ी, उदयगढ़ी, गणेशपुर, बॉकनेर, रेसरी, राजपुर, बुलाकीपुर, जलालपुर, उसरह रसूलपुर, नागर खुर्द, फाजिलपुर, सोतीपुरा खंण्डेहा, कुराना, स्यारौल, टप्पल, डोरपुरी आदि 31 गांव की जमीन अधिग्रहीत की जा रही है।
0-वर्तमान माकेर्ट रेट से कम है मुआवजा :
किसानों ने बताया कि अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा लगभग 12-13 वर्ष पुराने सर्किल रेट के आधार पर निर्धारित किया गया है, जो कि वर्तमान में हमारे क्षेत्र की जमीन के मार्केट रेट से बहुत कम है। कम मुआवजा निर्धारित होने से किसानों में काफी निराशा व गुस्सा है। किसानों ने वर्तमान मार्केट रेट को ध्यान में रखते हुए उचित सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की है। कहा है कि उचित मुआवजा निर्धारित होने के बाद भी वितरण किया जाए।
0-यह रहे धरने में शामिल
इस मौके पर डॉ० रमेश अत्री, कुलदीप सिंह भोली, राजपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, रोबिन चौधरी, नरेंद्र सिंह बंटी, फतेह सिंह, मास्टर कुशलपाल सिंह, मास्टर गौरी शंकर, सुधीरपाल सिंह, गोदवीर सिंह, अंकुश चौधरी, जयंत सिंह, सौरभ सिंह, गुड्डा फौजी, कल्याण प्रधान, राधे लाल, राजकुमार सिंह राजू, ओमवीर सिंह, विजय कुमार, राजपाल, अशोक कुमार शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह, नत्थी सिंह, मनवीर सिंह, संतोष, धर्मेंद्र, पदम सिंह, इंद्रपाल, जयवीर सिंह, तरुण, अनिल कुमार, रवेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, रमेश, हरकेश, गुड्डा, कंचन सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहें।
0-वर्जन
किसानों के द्वारा सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग पूर्व में की जा चुकी है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के लिए मुआवजा वितरित भी किया जा रहा है। अगर किसानों की कोई समस्या है तो उनसे वार्ता की जाएगी।
-पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


