मुआवजे की मांग पर अड़े किसान

Mar 02, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - जट्टारी के पास उसरह रसूलपुर में किसानों ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा है। धरना रविवार को 363वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों ने होली का त्योहार न मनाने का फैसला लिया है क्योंकि सरकार उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दे रही है।

मुआवजे की मांग पर अड़े किसान

जट्टारी, संवाददाता। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन का उचित मुआवजा और 'एक प्रोजेक्ट-एक रेट' की मांग को लेकर कस्बा जट्टारी के पास उसरह रसूलपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 363वें दिन में प्रवेश कर गया। शासन-प्रशासन के अड़ियल रवैये से तंग आकर किसानों ने इस बार होली का पावन त्योहार न मनाने का भावुक फैसला लिया है। रविवार को धरने की अध्यक्षता शीशपाल सिंह ने की और संचालन चौधरी कुलदीप सिंह भोली ने। किसानों ने दुख जताते हुए कहा कि 3 मार्च को उनके संघर्ष को एक साल (365 दिन) हो जाएगा, जो दुर्भाग्य से होली का दिन भी है।

उनका कहना है कि जब सरकार उनकी कीमती जमीन कौड़ियों के भाव छीन रही है और भविष्य पर संकट मंडरा रहा है, तो वे खुशी कैसे मना सकते हैं? वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि त्योहार मन की प्रसन्नता से मनाए जाते हैं, लेकिन किसान आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने हुंकार भरी कि होली के ठीक बाद सरकार के अहंकार को तोड़ने के लिए विशाल पंचायत बुलाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।