Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsFarmers Protest Against Land Grabbers in Aligarh Demand Government Action
जमीन कब्जा मुक्ति के लिए धरना जारी

जमीन कब्जा मुक्ति के लिए धरना जारी

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़ के गांव चिलकौरा में किसान और ग्रामीण सरकारी चारागाह, मरघट और बंजर जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराने के लिए अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। भाकियू के नेताओं के नेतृत्व में यह धरना जारी है, और...

Oct 08, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़। गांव चिलकौरा में भाकियू सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में सरकारी चारागाह व मरघट और दीगर बंजर की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर किसानो व ग्रामीणो का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों की मांग है कि जब तक भूमाफियाओ से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त नही कराया जाता तब तक यह धरना जारी रहेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव हितेश चौधरी, प्रदेश सचिव विनोद चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष काकू यादव, जिला अध्यक्ष किशन सिंह लोधी, जिला सचिव योगेश यादव, मंडल महासचिव रवि बघेल, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार, जिला महासचिव देवेंद्र सिंह, अमर सिंह, केहरी सिंह, रामवीर सिंह, सुभाष चंद्र शामिल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।