
ट्यूबवेल से 5 मोटर चोरी, लगाया जाम
Aligarh News - ट्यूबवेल से 5 मोटर चोरी, लगाया जाम गोंडा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सुवकरा में
ट्यूबवेल से 5 मोटर चोरी, लगाया जाम गोंडा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सुवकरा में रात्रि में ट्यूबेल पर लगी बिजली की मोटर अज्ञात चोरों के द्वारा ताले तोड़कर चोरी कर ली गई । जिसकी सूचना सुबह किसानों को हुई किसान उग्र हो गए और उनके द्वारा नयावास नहर पुल पर जाम लगा दिया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई जिससे काफी लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ा। जाम एक घंटे से अधिक समय तक लग रहा। इंस्पेक्टर सरिता सिंह मौके पर पहुंची उनके द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया बहुत जल्द आपकी मोटर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
किसानों के द्वारा आरोप लगाया पूर्व में भी हमारी कई मोटर चोरी हो चुकी हैं, उसकी भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक कोई घटना नहीं खुली है। इंस्पेक्टर सरिता सिंह के द्वारा आश्वासन दिया गया यह घटना बहुत जल्द खुलेगी मुलजिम जेल जाएंगे। वहीं जिसमें आदित्य कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण के द्वारा प्राथमिकी पंजीकृत कराई है जिसमें उनके द्वारा कहा है खेतों में सिंचाई के लिए पानी की ट्यूबवेल लगी हुई है। हमारे खेत के पास सुनील पुत्र महावीर सिंह, सुरेंद्र पुत्र कारेलाल, सुशील पुत्र होती सिंह, कंचन पुत्र नत्थी सिंह की अज्ञात चोरों के द्वारा ताले तोड़कर मोटर चोरी की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




