पूर्व प्रधान के बेटे ने चलती बाइक पर किसान को मारी गोली, गंभीर

Apr 12, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - खैर क्षेत्र के गांव अंडला में रंजिश के चलते एक किसान प्रमोद रावत को गोली मार दी गई। घटना के बाद एसएसपी ने मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित कीं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पूर्व प्रधान के बेटे ने चलती बाइक पर किसान को मारी गोली, गंभीर

खैर क्षेत्र के गांव अंडला में हुई घटना, रंजिश के चलते घटना को दिया अंजाम n देररात एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाईंn घटना में पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, एक व्यक्ति हिरासत मेंखैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार शाम को रंजिश के चलते एक किसान को चलती बाइक पर गोली मार दी गई। गोली उनके जबड़े में लगते हुए बाजू में जा घुसी। बाइक पर एक अन्य युवक के साथ आए पूर्व प्रधान के बेटे ने घटना को अंजाम दिया। घायल को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी नीरज जादौन ने देररात घटनास्थल पर निरीक्षण किया। आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।गांव अंडला निवासी प्रमोद रावत (50) पुत्र रामस्वरूप रावत खेतीबाड़ी करते हैं। शनिवार शाम करीब आठ बजे वह खेत से बाइक से लौट रहे थे। साथ में एक व्यक्ति और था। गांव अंडला के पास वे मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक पर आए पूर्व प्रधान के बेटे सागर ने तमंचे से फायरिंग कर दी। उसके साथ भी बाइक पर एक अन्य व्यक्ति था, जो उसका रिश्तेदार बताया जा रहा है। गोली लगने के बाद बाइक अनिंयत्रित होकर जमीन पर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ खैर संजीव कुमार तोमर व खैर कोतवाली प्रभारी आईपीएस सम्यक चौधरी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। लहूलुहान हालत में घायल को एंबुलेंस से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद देररात एसएसपी नीरज जादौन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया।मेड़ लगाने को लेकर हुआ था झगड़ाआरोपी की ओर से एक से अधिक फायर किए गए। शुरुआत में बताया गया कि प्रमोद को दो गोली लगीं, डॉक्टरों ने बताया कि एक ही गोली लगी थी। जो जबड़े को चीरते हुए बाजू में जा घुसी। घायल के छोटे भाई प्रवीण रावत ने बताया कि गांव के एक परिवार से पहले से विवाद चला आ रहा था। मेड़ लगाने को लेकर झगड़ा भी हुआ था। उसी रंजिश के चलते उनके भाई पर दो युवकों ने जानलेवा हमला किया गया हैखैर क्षेत्र के गांव अंडला में एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली थी। घायल की हालत खतरे से बाहर है। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। -सम्यक चौधरी, आई पी एस, थाना प्रभारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।