
तगादा करने पर मारपीट व मारने की धमकी
Aligarh News - पिसावा के गांव मीरपुर दहोड़ा के किसान ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दो लाख रुपये की मांग की और न देने पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मौहकमपुर दुनाई में भी शराब के नशे में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मीरपुर दहोड़ा के एक किसान ने गांव के ही आरोपी पर दो लाख रुपये न देने तथा रुपये मांगने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। कन्हैयालाल शर्मा के अनुसार गांव के महेंद्र शर्मा के साथ उसके अच्छे संबंध थे। एक दिन आरोपी ने घर बनाने की बात कहते हुए एक लाख रुपए की मांग की। जिस पर पीड़ित ने गांव भूरगढ़ी के एक परिचित से एक लाख रुपये दिलवा दिए। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, इसी दौरान आरोपी के पुत्र रिंकू शर्मा ने एक लाख रुपये और दिलवाने की बात कहते हुए दो लाख रुपयों को शीघ्र वापस करने की बात कही।

निर्धारित समय पर जब रुपए नहीं लौटाए गए तो पीड़ित द्वारा आरोपियों से तगादा किया गया। तगादा करने पर आरोपियों ने गाली गलौच की और रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित अपनी जान बचाकर घर आ गया। उसके बाद एक दिन पीड़ित अपने खेतों से धान कटाई करके घर वापस आ रहा था तो रास्ते में महेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, रिंकू, पप्पी, बिट्टू, सचिन, छोटू व देबू ने पीड़ित की बाइक को जबरन रोक लिया और गाली गलौच व लाठी, डंडे व कट्टा से मारपीट की गई। शोर सुन गांव की तरफ से पीड़ित के पिता को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौहकमपुर दुनाई में शराब के नशे में मारपीट, मुकदमा लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मौहकमपुर दुनाई में पिछले दिनों दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मौहकमपुर दुनाई निवासी टिंकू सिंह पुत्र मोती सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अक्टूबर रात गांव के ही ब्रजेश पुत्र विशम्बर, विजय पुत्र विशम्बर, उमेश पुत्र योगेंद्र, योगेश पुत्र योगेंद्र, योगेंद्र पुत्र जयचंद्र और गौरव शराब पीकर उसके घर के पास गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर सभी ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो हमलावर भी उसके पीछे अंदर आ आए। शोर सुनकर उसकी बहन पप्पी देवी और बहनोई रवि कुमार ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हंगामा होने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों को देखकर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल अंकित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




