साईं मंदिर में मना फागोत्सव, हुई फूलों की होली
Aligarh News - परिक्रमा में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सारसौल स्थित सिद्धपीठ साईं मंदिर पर गुरुवार को फागोत्सव मनाया गया। साईं बाबा के भक्तों ने बाबा के श्री चरणों में राधा-कृष्ण के साथ जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक संदीप नक्षत्र, अमित उपाध्याय की टीम ने संगीत की मधुर धुन के बीच गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरुआत की। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजन सुन श्रद्धालु भक्ति रस से सराबोर हो गए। इस बीच होली के गीत और मल्हारों का क्रम चलता रहा। फिर यहां राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ सभी साईं भक्तों ने जमकर होली खेली।
साथ ही नृत्य किया। इस दौरान यहां राधा रंगीली बताए गई रे बरसाने की छोरी समेत कई भजन हुए। होली महोत्सव में मंदिर कमेटी के उन पदाधिकारियों और सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिनका पिछले दिनों साईं परिक्रमा महोत्सव में विशेष सहयोग रहा था। कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल ने आभार कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। मंदिर कमेटी के सचिव राजकुमार गुप्ता, राजा राजानी, ओमेंद्र महेश्वरी, गिरीश गोविल, राजेश बत्रा, रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रमन गोयल, रोहित कोचर, राजीव जैन, रश्मि अग्रवाल का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



