Aligarh News: टीम 5 ने टीम 7 को 8 विकेट से हराया

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अंडर-19 क्रिकेट लीग में टीम 5 ने टीम 7 को हराया। टीम 7 ने 25.5 ओवर में 106 रन बनाये, जिसमें विवेक चौधरी ने 24 रन बनाए। टीम 5 ने 2 विकेट खोकर 10.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रियांशु राजपूत ने 66 रन की पारी खेलकर 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीता।

Aligarh News: टीम 5 ने टीम 7 को 8 विकेट से हराया

Aligarh News: अलीगढ़। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महुआ खेड़ा मैदान पर यूपीसीए के तत्वाधान में चल रही अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन अंडर-19 क्रिकेट लीग में गुरुवार को टीम 5 और टीम 7 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर टीम 5 के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम 7 की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 25.5 ओवर में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। टीम की तरफ से विवेक चौधरी ने सर्वाधिक 24 रन की पारी खेली। टीम 5 के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अरीब अजमत ने 3 विकेट झटके, जबकि मयंक कुमार, तनिष्क मित्तल और तनिष्क कनौजिया ने 2-2 विकेट लिए।

प्रियांशु राजपूत को 1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 5 ने आक्रामक शुरुआत की और 10.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर प्रियांशु राजपूत ने तूफानी 66 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनका साथ सुधांशु उपाध्याय ने 17 रन नाबाद रहकर निभाया। टीम 7 की तरफ से विवेक चौधरी और अर्पित शर्मा को 1-1 विकेट मिला।इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रियांशु राजपूत को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

Sunil Kumar

लेखक के बारे में

Sunil Kumar

शॉर्ट बायो: सुनील कुमार पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में अलीगढ़ टीम में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, राजा महेंद्र प्रताप विवि, मंगलायतन विवि समेत बेसिक शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सुनील कुमार डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अलीगढ़ से शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति, अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़े सैकड़ों शोध की वजह से उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में दैनिक जागरण (Inext) और आईटीवी ग्रुप इंडिया न्यूज चंडीगढ़ जैसे प्रमुख संस्थानों से से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में इंडिया न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड रिपोर्टिंग, डेस्क जॉब, सेंट्रल डेस्क पर काम किया। उसके बाद जुलाई 2018 बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में अलीगढ़ यूनिट में वह शिक्षा को देख रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बी.कॉम और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देहरादून बाद उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारिता सीखने को मिली। एजुकेशन हब कहे जाने वाले शहर में उन्हें शिक्षा बिट पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसी वजह से वह शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रहे है।

एंटरटेनमेंट और विजन
शिक्षा के साथ साथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी विषयों पर सुनील की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मुंबई और अलीगढ़ दौरे आए कलाकार, निदेशक के किए हैं। सुनील का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।