Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsExciting Day at Krishna International School s 4th Inter-School Sports Tournament
कबड्डी में विश्व भारती की बेटियां चैंपियन

कबड्डी में विश्व भारती की बेटियां चैंपियन

संक्षेप:

Aligarh News - - कृष्णा इंटरनेशनल ने बास्केटबॉल में मारी बाजी, 1000 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

Nov 12, 2025 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में जारी चौथे इंटर स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का तीसरा दिन खेल भावना, रोमांच और उत्साह से सराबोर रहा। कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन जैसे मुकाबलों में बालिकाओं ने शक्ति, संतुलन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विश्व भारती पब्लिक स्कूल की टीम ने बालिका कबड्डी में खिताब अपने नाम कर साबित किया कि जज्बे और जोश में लड़कियां किसी से कम नहीं। बास्केटबॉल में कृष्णा इंटरनेशनल की बालिका टीम ने खिताब जीता। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान बुधवार को जयकारों और तालियों से गूंजते रहे। टूर्नामेंट में करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाता है, जो जीवनभर साथ रहता है। कबड्डी (बालिका) वर्ग का फाइनल मुकाबला सबसे रोमांचक रहा, जिसमें विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान पर कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल रहा। कबड्डी (बालक) में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल विजेता रहा, जबकि ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल उपविजेता और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल बालक वर्ग में फाइनल मुकाबले में आवर लेडी ऑफ फातिमा ने कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल को हराया, जबकि हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालिका बास्केटबॉल में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स स्कूल को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। बैडमिंटन मुकाबलों में बालक वर्ग में संत फिदेलिस स्कूल, खेड़ा, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस सिविल लाइंस जैसी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में संत फिदेलिस स्कूल खेड़ा और जीडी पब्लिक स्कूल विजेता रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग से आवर लेडी ऑफ फातिमा, कृष्णा इंटरनेशनल और विजडम पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल तक पहुंचे, वहीं बालिका वर्ग में कृष्णा इंटरनेशनल, ब्रिलिएंट पब्लिक और आवर लेडी ऑफ फातिमा ने जगह बनाई।