ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़शहर का प्रत्येक सक्षम परिवार लोगों की मदद को हाथ बढ़ाएं: मंडलायुक्त

शहर का प्रत्येक सक्षम परिवार लोगों की मदद को हाथ बढ़ाएं: मंडलायुक्त

-मंडलायुक्त ने उद्यमियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी सगंठनों से आगे बढ़कर मदद करने की अपील सबसे बड़ा परोपकार -आक्सीजन, कंसंट्रेटर, दवाई व अन्य सामान जिला अस्पताल व सीएसची को करें दान...

शहर का प्रत्येक सक्षम परिवार लोगों की मदद को हाथ बढ़ाएं: मंडलायुक्त
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 02 May 2021 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना काल की इस महामारी में सारी व्यवस्था चौपट हो गई है। महामारी ने सरकार सिस्टम को फेल कर दिया है। अब इस महामारी से एकजुटता के साथ निपटा जा सकता है। एक दूसरे की मदद से महामारी खत्म होगी। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शहर के प्रत्येक सक्षम परिवार, उद्यमी, व्यापारी, सामाजिक संगठन, स्वयं सेवी संगठनों से अपील की है कि लोग मदद को आगे आएं। इससे सिस्टम को बल मिलेगा और लोगों को मौत के पंजे से बचाकर परोपकार भी करेंगे।

शनिवार को मंडलायुक्त ने उद्यमियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों व स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। आपके आस-पड़ोस में कोई तकलीफ में है तो उसी आर्थिक व सामाजिक जो भी मदद कर सकते हैं करें। जरूरतमंदों, बेसहारों, असहायों और पीड़ितों के कंधे से कंधा मिलाकर बड़ी से बड़ी विपत्ति को दूर किया जा सकता है। वर्तमान समय में संपूर्ण प्रदेश क्या समूचा विश्व ही कोविड-19 की चपेट में है। स्थानीय सरकारें अपने अपने स्तर से हर-संभव कोशिश करते हुए अपनी सम्पूर्ण मशीनरी और संसाधनों के साथ संक्रमित व्यक्तियों की जान बचाने में जुटी हुईं हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि वर्तमान के त्रासदी भरे माहौल में लोगों के अंदर मानवता और इंसानियत जिंदा है। मंडल के चारों जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं समेत सक्षम परिवारों से अपील करते हुए कहा है कि वह इस मुसीबत के समय में लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं। ऑक्सीजन, कंसंट्रेटर्स, दवाई व अन्य वस्तु को खरीद कर जिला अस्पतालों या सीएचसी पर डोनेट कर सकते हैं। महामारी के दौर में संसाधनों में भारी कमी महसूस की जा रही है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद कर डोनेट करते हुए संक्रमितों की मदद कर पुण्य कमा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें