मंगेतर के घर से जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके में 20 जनवरी को हुई थी घटना

मंगेतर के घर से जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़। शादी तय होने के बाद मंगेतर के घर से जेवरात व रुपये चोरी करने के मामले में क्वार्सी थाना पुलिस ने आगरा के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला देवजीत यमुना ब्रिज निवासी माजिद अली से उसकी शादी की बातचीत हुई थी। इसी बीच 20 जनवरी को आरोपी घर पर आया। उस समय युवती व उसकी मां घर पर नहीं थीं। जब युवती वापस आई तो पता चला कि आरोपी घर पर रखे जेवरात व कुछ रुपये लेकर चला गया है।

फोन करके उससे पूछा तो बोला कि कुछ काम था। कुछ दिन बाद वापस कर दूंगा। लेकिन, अब आरोपी रुपये लौटाने की बजाय युवती के नंबर की सोशल मीडिया आईडी पर चेहरा एडिट करके अश्लील मैसेज व वीडियो भेजता है और ब्लेकमैल कर रहा है। इंस्पेक्टर क्वार्सी एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी माजिद अली उर्फ सोहेल को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया है। इसके पास चोरी के छह हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।