Aligarh News: महिला की मौत के मामले में विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़ के श्याम नगर में जलभराव में उतरे करंट से महिला की मौत हो गई। पति ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका ने पानी में पैर रखते ही करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aligarh News: महिला की मौत के मामले में विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा

Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सिविल लाइन के श्याम नगर में ट्रांसफार्मर के पास जलभराव में उतरे करंट से हुई महिला की मौत के मामले में विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।श्याम नगर निवासी नीलूशर्मा ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बुधवार को पत्नी रजनी शर्मा गाय को रोटी खिलाफ सेंटर प्वाइंट मोड पर पहंुची तो वहां ट्रांसफार्मर के तार पानी में पड़े थे। जैसे ही महिला ने पानी में पैर रखा तो करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मृत्यु बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हुई है।

जिन्होंने खुले तार जानबूझ कर जमीन पर डाल रखे थे। जिसमें करंट दौड़ रहा था। मौके से परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को कॉल की,मगर किसी ने फोन रिसीव नहीं कि या। लापरवाही की वजह से पत्नी की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।0-वर्जनकरंट से हुई महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।-सत्यवीर सिंह,इंस्पेक्टर सिविल लाइन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।