Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsElderly Man s Body Found Hanging from Tree in Lodha Investigation Underway
लोधा में पेड़ से लटका मिला लापता बुजुर्ग का शव

लोधा में पेड़ से लटका मिला लापता बुजुर्ग का शव

संक्षेप:

Aligarh News - लोधा के गांव कीरतपुर निमाना में एक बुजुर्ग का शव बाजरा के खेत में मिला। शव के धड़ का हिस्सा खेत में था और सिर एक गमछे से पेड़ पर लटका हुआ था। मृतक की पहचान उसकी पत्नी आसमा बेगम ने की, जो पिछले 15...

Sat, 11 Oct 2025 04:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

लोधा में पेड़ से लटका मिला लापता बुजुर्ग का शव लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निमाना में शुक्रवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे उस समय हड़कंप मच गया जब बाजरा के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। व्यक्ति का धड़ बाजरा की फसल में पड़ा हुआ था, और सिर एक गमछे से पेड़ पर लटका हुआ था। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, सूचना पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव पूरी तरह से गलकर कंकाल बन चुका था, पुलिस ने स्थानीय लोगों से पहचान कराई, गांव की ही रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने कपड़ो के आधार पर अपने पति के रूप में शव की पहचान की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला ने बताया कि उसका पति पिछले पंद्रह दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव कीरतपुर निमाना निवासी नवाब उम्र 60 वर्ष पुत्र रसूल खां की पत्नी आसमां बेगम ने बताया कि सूचना मिली बाजरा के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है, वहां शव के कपड़ों की पहचान से आसमा बेगम ने अपने पति नवाब होने की पहचान कर ली। मृतक की पत्नी आसमा बेगम ने बताया 15 दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। पहले भी कई बार वह घर से बिना बताए जाते थे, लेकिन कुछ दिनों बाद वापस आ जाते थे। इसलिए पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। शुक्रवार को उनका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल अंकित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हत्या हुई है या आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है।