Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsElderly Man Recovers Pension Fees from Service Center Operator
सुविधा शुल्क के नाम पर हड़पी रकम लौटाई

सुविधा शुल्क के नाम पर हड़पी रकम लौटाई

संक्षेप:

Aligarh News - हरदुआगंज के बरानदी गांव में एक वृद्ध ने जनसेवा केंद्र संचालक पर पेंशन निकालने के नाम पर पांच हजार रुपए ऐंठने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद संचालक ने पैसे लौटाए और माफी मांगी। वृद्ध ने कार्रवाई से मना करते हुए प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील शर्मा के प्रति आभार जताया।

Feb 08, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरानदी गांव के एक वृद्ध से पेंशन निकालने के एवज में कस्बे के एक जनसेवा केंद्र संचालक ने बीते एक साल में पांच हजार रुपए ऐंठ लिए। सुविधा शुल्क के नाम पर ली गई रकम को लेकर शनिवार दोपहर जब वृद्ध ने कस्बा निवासी धनीपुर ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील शर्मा सिल्ला से शिकायत की तो, कानूनी शिकंजे में फंसता देख जनसेवा केंद्र संचालक ने वृद्ध को रुपए लौटा दिए और माफी मांगी, जिसके बाद वृद्ध ने कार्रवाई की मना करते हुए सुनील शर्मा के प्रति कृतज्ञ जताई। बरानदी गांव के माजरा नगला ठेकेदार निवासी बनवारी लाल ने बताया कि उन्हें शासन से वृद्धावस्था पेंशन मिलती है जिसे तीन महीने बाद वह निकालते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृद्ध का आरोप था कि एक जनसेवा केंद्र संचालक बीते एक साल में चार बार रुपए निकालने के दौरान सुविधा शुल्क के रूप में पांच हजार रुपए ले चुका था। शनिवार को जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा ऐंठी गई रकम पाकर वृद्ध के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और दोनों हाथों से सुनील शर्मा को आशीष देकर कृतज्ञता जताई।