दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कैमिस्टों ने उठाई मांग
Aligarh News - केमिस्ट ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सहायक आयुक्त औषधि से की मुलाकात

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केमिस्ट ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सहायक आयुक्त औषधि सुनील कुमार से मुलाकात की। दवा कारोबारियों ने नशीली दवाओं की बिक्री, दवा के अवैध कारोबार व बिना बिलिंग के दवा के चल रहे कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठाई है। दवा कारोबारियों ने कहा कि बाजार में बिना बिल के दवाओं की सेल जारी है। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है। जो दवाएं पर्चे के बिना नहीं दी जानी चाहिए उसका भी पालन नहीं हो रहा है। दवा के अवैध कारोबार से जुड़े कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नशीली दवा, इंजेक्शन, प्रतिबंधित सिरप की अवैध बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
इस गतिविधि के कारण स्थानीय युवाओं का भविष्य खतरे में है। इस मौके पर भूपेंद्र वाष्र्णेय , ठा. राजीव सिंह , इंद्रदेव सिंह चौहान, आलोक वात्सल्य, बृजेश वाष्र्णेय, जितेंद्र, रवि गुप्ता ,यतेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


