डॉ. दिनेश विद्यासागर की मानद उपाधि से सम्मानित
Aligarh News - अलीगढ़ के साहित्यकार डॉ. दिनेश कुमार शर्मा को विद्यासागर (डी.लिट्) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, हिंदी साहित्य, कला और शोध के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला। समारोह 22 फरवरी को प्रयागराज में आयोजित किया गया था, जिसमें उनकी पत्नी डॉ. सोमवती शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

अलीगढ़। साहित्यकार डॉ. दिनेश कुमार शर्मा को विद्यासागर (समकक्ष डी.लिट्) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, हिंदी साहित्य, कला व शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपाधि 22 फरवरी को प्रयागराज स्थित स्वामी भजनानन्द मृत्युंजयधाम आश्रम में आयोजित विशेष दीक्षांत समारोह में थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) द्वारा प्रदान की गई। विद्यापीठ के कुलाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती, कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, प्रतिकुलपति डॉ. जंग बहादुर पांडेय व कुल सचिव डॉ. पीएस दयाल यति ने संयुक्त रूप से दी। इसी अवसर पर उनकी सहधर्मिणी डॉ. सोमवती शर्मा को भी विद्यासागर की उपाधि से विभूषित किया गया, किंतु परीक्षा दायित्वों के कारण वे उपस्थित नहीं हो सकीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


