ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़डॉ. देवेंद्र शर्मा उर्फ डॉ. डैथ की लम्बे समय से थी पुलिस को तलाश

डॉ. देवेंद्र शर्मा उर्फ डॉ. डैथ की लम्बे समय से थी पुलिस को तलाश

अलीगढ़। कार्यालय संवाददाता।

डॉ. देवेंद्र शर्मा उर्फ डॉ. डैथ की लम्बे समय से थी पुलिस को तलाश
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Thu, 30 Jul 2020 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़ निवासी कुख्यात डॉ.देवेंद्र शर्मा उर्फ डॉक्टर डैथ को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह अलीगढ़ में पिछले लम्बे समय से कई मामलों में वांछित था। पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वह छर्रा के गांव पुरैनी का निवासी है। स्थानीय लोगों में उसका काफी खौफ रहता था। बुधवार शाम दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से गांव नहीं रहता है। करीब ३० साल पहले जब उसने कस्बा छर्रा में फर्जी गैस एजेंसी खोली और लोगों को गैस संयोजन दिए। बाद में पता चला कि वह फर्जी है और देवेंद्र पर मुकदमा हुआ। उसके बाद से वह अपराध में नाम कमाता चला गया। इसी बीच उसकी पत्नी ने उससे तलाक दे दिया और कासगंज में जाकर बस गई। बच्चों ने भी साथ छोड़ दिया। गांव में भाइयों ने भी उससे दूरी बना ली। जिसके चलते संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद आज भी चल रहा है। देवेंद्र का नेटवर्क बेहद मजबूत है। बात ज्यादानहीं छह साल पुरानी है, जब इसने छर्रा के एक सीमेंट कारोबारी से रंगदारी मांगी। जांच में खुलासा हुआ कि कोई व्यक्ति पीसीओ से फोन करता है। आगे पता चला कि देवेंद्र जब हरियाणा की जेल में था और वह पेशी पर आने के दौरान फरीदाबाद स्टेशन के पीसीओ से रंगदारी मांगता था। उसके हाथरस व अतरौली के कुछ गुर्गे कारोबारी की रैकी कर उसे खबर देते थे। बाद में उनकी गिरफ्तारी हुई। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक देवेंद्र अलीगढ का निवासी है। उसका बड़े अपराधियों में नाम दर्ज है। उसका पुराना अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। -

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें