Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDr B R Ambedkar s 70th Mahaparinirvan Day Tributes and Commitment from Followers
परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया याद

परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया याद

संक्षेप:

Aligarh News - जनपद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि पर अनुयायियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विभिन्न गाँवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें युवाओं और ग्रामीणों ने डॉ. आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उनकी उपलब्धियों और जीवन पर चर्चा की गई।

Dec 07, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

जनपद में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर अनुयायियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके दिखाए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प अतरौली, संवाददाता। ग्राम पंचायत नहल स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। ज्यादातर युवा ग्रामीण पार्क परिसर में जुटते रहे और डॉ. आंबेडकर व भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जलाली। कमुहल्ला गढ़ी में शनिवार को भारत सरकार पहले कानून मंत्री, संविधान निर्माता,भारत रत्न सिंबल आफ नॉलेज बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 70 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर अनुयायियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही समाजवादी पार्टी के बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजीत आनन्द प्रताप उर्फ राजा भैया ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज के दिन 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहब ने दुनिया से विदा ली थी। दादों। क्षेत्र के गांव लहरा सलेमपुर में भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बाबा साहब के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के पून्य निर्माण दिवस एवं बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला गया इस मौके पर अध्यापक राकेश कुमार अंबेश सेठी यादव अनिल क्रांतिकारी समाजसेवी रजित हिंदुस्तानी पंकज मुनीम जी सोनू भाई आदि लोग उपस्थित रहे। चण्डौस। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा सूरजपुर के ग्राम पंचायत सचिवालय पर प्रधान प्रतिनिधि रौदास कुमार ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उनकी पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए उनको याद किया। रौदास कुमार ने कहा कि बाबा साहब संविधान के शिल्पकार रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीलम रानी, ओमप्रकाश प्रधान,फतह सिंह, कृष्ण कुमार, शिवकुमार, राजकपूर, खरग सिंह, पदम सिंह, दीपक कुमार,धर्म सिंह,देवराज, तेग सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। गभाना।अम्बेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 70 वीं पुण्यतिथि शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। समाजसेवी सतपाल सुमन व अन्य ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीं एक भव्य गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने भीमराव आंबेडकर जी के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके साथ ही गभाना के जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में भी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई वहीं भुवनेश कुमार प्रधानाचार्य जी व शिक्षकों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। गोंडा। पींजरी पैंठ स्थित अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह व बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का महा परिनिर्माण दिवस उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया। पिसावा। कस्बा में शनिवार की रात बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा उनका महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार के नेतृत्व में लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किए गए। उसके बाद सभी ने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इगलास। गोंडा रोड स्थित डा. अंबेडकर पार्क में शनिवार को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्योदान सिंह विमल ने कहा बाबा साहब ने समाज के उत्थान, समता, न्याय और शिक्षा के माध्यम से प्रगति का मार्ग दिखाया।