शोभायात्रा अध्यक्ष पद के लिए चार ने किया आवेदन

Mar 02, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति का सदस्यता अभियान खत्म, महामंत्री पद के लिए दो लोगों ने की दावेदारी

शोभायात्रा अध्यक्ष पद के लिए चार ने किया आवेदन

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। डॉ. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति का सदस्यता अभियान का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पदों के लिए लोगों ने आवेदन किए। अब पांच मार्च तक नाम वापस कर सकते हैं। समिति मेले की तैयारियों में जुटी हुई है। अध्यक्ष जितेंद्र कमार राही ने बताया कि सदस्यता अभियान बंद कर दिया गया है। डॉ. आंबेडकर की शोभायात्रा निकालने के लिए अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर आवेदन किया है। अध्यक्ष पद के लिए महेश सागर, विशाल राही, राकेश सहाय, हरवीर सिंह ने आवेदन किया। महामंत्री पद के लिए शशिपाल सोनी, अजय कांत ने नामांकन किया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र सिंह, अजीत कुमार अमी, मोनू कुमार ने आवेदन किया है। सभी आवेदक पांच मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव 8 मार्च को डॉ. आंबेडकर पार्क, घंटाघर पर किया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी इंजी. चंद्र शेखर अंबेडकर को बनाया गया है। इस अवसर पर ललित कांत, विनय प्रताप सिंह, सुरेश जाटव, सचिन माइकल, अमर सिंह, प्रेमपाल, अक्षय कुमार निराला, अभय बंटी, ललित गौतम, एड. किशोर कांत, अजय गौतम, सुबोध सिद्धार्थ, गोपी चंद उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।