मायके से लोगों को बुला कराई पति की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Feb 15, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - क्षेत्र के गांव लहरा सलेमपुर निवासी अर्जुन सिंह ने अपनी पत्नी प्रीती और उसके साथियों पर मारपीट और चोरी का मामला दर्ज कराया है। अर्जुन का आरोप है कि पत्नी ने चार लाख रुपये और जेवर मांगे, विवाद के दौरान उसे धमकी दी और उसके भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मायके से लोगों को बुला कराई पति की पिटाई, मुकदमा दर्ज

दादों, संवाददाता। क्षेत्र के गांव लहरा सलेमपुर निवासी अर्जुन सिह पुत्र बसन्त लाल की ओर थाने मुकदमा दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि पांच दिन पूर्व शाम के समय मेरा अपनी पत्नी प्रीती से साढ़े चार लाख रूपये व जेवर मांगने के ऊपर विवाद हो गया। जिसको लेकर पत्नी ने मुझको गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा फोन पर अपने पिता गेंदालाल पुत्र जौहरी व अपने भाई हरिकेश, लुक्का व छह अन्य अज्ञात लोगों को बुला लिया तथा उनके साथ मिलकर मेरी लाठी-डण्डों से पिटाई कर दी। जब मेरे भाई दीन दयाल ने बचाने का प्रयास किया तो उपरोक्तों ने मेरे भाई से भी मारपीट की।

इस दौरान मेरी पत्नी मेरा साढ़े चार लाख रूपया व जेवर व जेवर लेकर उपरोक्त लोगों के साथ गाड़ियों में बैठकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना दादाें पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। झगड़ा करते लोगों को शांति भंग में किया चालान छर्रा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिबू, अफजल रियासत, शाहजहां कलुआ पुत्र चमन खा जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे थे यह सूचना पुलिस को मिली छर्रा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इन लोगों को हिरासत में ले लिया तथा शांति भंग के धाराओं मे 151 में चालान किया है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;