Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDM Sanjeev Ranjan Issues Guidelines for Safe Operation of Dialysis Unit at Deen Dayal Hospital
डायलिसिस यूनिट की नियमित हो मॉनिटरिंग

डायलिसिस यूनिट की नियमित हो मॉनिटरिंग

संक्षेप:

Aligarh News - -डीएम ने व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश दिए

Feb 10, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट के सुचारु व सुरक्षित संचालन को लेकर डीएम संजीव रंजन ने दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएम ने यूनिट की नियमित मॉनिटरिंग के साथ साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था तथा मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं को प्राथमिकता पर सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इलाज का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और मानवीय होना चाहिए। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि यूनिट पीपीपी मॉडल पर संचालित है, जहां कुल 10 डायलिसिस बेड उपलब्ध हैं। इनमें एक बेड हेपेटाइटिस-सी पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित है, जबकि शेष बेड सामान्य मरीजों के उपचार में उपयोग हो रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संक्रमण से बचाव के लिए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।