ईश्वरीय ज्ञान के रंगों की होली मनाएं
Aligarh News - अलीगढ़ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पर होली के उपलक्ष्य में अलौकिक होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महापौर प्रशांत सिंघल और डॉ. गुलशन ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी सुनीता ने होली का आध्यात्मिक महत्व बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अलीगढ़। रघुवीरपुरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पर होली के उपलक्ष्य में अलौकिक होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल, विशिष्ट अतिथि डॉ. गुलशन नेहरु रहे। केंद्र प्रभारी सुनीता ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली शब्द का आध्यात्मिक अर्थ तीन तरह से बताते हुए कहा कि होली- जो बीत गयी वह बीती करें, होली- मैं आत्मा शिव परमात्मा की होली, होली माना पवित्रता को जीवन मैं अपनाए। विषय विकारों को परमात्मा शिव की योगाग्नि में भस्म करें और ईश्वरीय ज्ञान रंगों की होली मनाएं। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों इशिका, खुशी, कायना, टीना, मीनाछी, प्रियांशी, रश्मि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ज्योति, गीतांजलि, रिया का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


