ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों पर बरसे मेडल
Aligarh News - अलीगढ़ में जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा एक जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 125 खिलाड़ियों ने क्योरगी और पुमसे विधाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते, जिसमें सब जूनियर और जूनियर श्रेणियों के प्रतिभागी शामिल थे।

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में किया गया। जिसका शुभारंभ एसजेडी स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में क्योरगी और पुमसे दोनों विधाओं में क़रीब 125 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया। जिला ताईक्वान्डो एसोसिएशन अलीगढ़ की सचिव शालिनी चौहान ने बताया कि सब जूनियर बालिका एकल वर्ग में अन्विता स्वामी स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालक एकल वर्ग में प्रणव जैन स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालक टीम में शौर्यांश, ध्रुव भारद्वाजख् रियांश ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालिका टीम नितारा राठी, आध्या ठाकुर, अराध्या नाइक ने स्वर्ण पदक जीता।
पुमसे कैडेट बालिका वर्ग के एकल वर्ग में काव्या सिंह ने स्वर्ण पदक, युगल में भावना वर्मा,, श्रीश बंसल ने स्वर्ण पदक, बालक एकल वर्ग में काव्यांश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। पुमसे जूनियर युगल वर्ग में रिषभ, तेजस्विनी ने स्वर्ण पदक। पुमसे जूनियर बालक एकल वर्ग में भव्य सिंह ने स्वर्ण पदक, पुमसे सीनियर बालिका वर्ग एकल वर्ग में तनीषा जादौन स्वर्ण पदक, बालक एकल वर्ग में आकाश भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीता। युगल में यश वर्मा, मान्या शर्मा ने स्वर्ण पदक। सब जूनियर क्योरगी बालक वर्ग में 21 किग्रा वर्ग में पार्थ विश्वकर्मा शौर्य प्रताप सिंह स्वर्ण पदक, 29 किग्रा वर्ग में मेहुल चौधरी स्वर्ण पदक, 32 किग्रा वर्ग में द्रोह भारद्वाज स्वर्ण, 45 किग्रा वर्ग में अर्पण चौधरी स्वर्ण, 40 किग्रा वर्ग में हर्ष चौधरी स्वर्ण पदक, 44 किग्रा वर्ग में प्रिंस गौर स्वर्ण पदक जीता। क्योरगी कैडेट पुरुष वर्ग के किग्रा में देवांश शर्मा स्वर्ण, 37 किग्रा वर्ग में आरुषि दावत स्वर्ण, 41 किग्रा वर्ग में श्रीश बंसल स्वर्ण, 45 किग्रा वर्ग में अब्दुलफरहान स्वर्ण, 49 किग्रा भार वर्ग में ध्रुव पारखी स्वर्ण, 57 किग्रा वर्ग में साम्यक स्वर्ण, 61 किग्रा वर्ग में सैफ़ुल्लाह स्वर्ण पदक, जूनियर क्योरगी बालक वर्ग में रिषभ स्वर्ण, 51 किग्रा वर्ग में अनुज चौधरी स्वर्ण, 59 किग्रा वर्ग में यशवंत चौहान स्वर्ण, क्योरगी बालिका सब जूनियर वर्ग में 22 किग्रा वर्ग में रित्विका फौजदार स्वर्ण, 29 किग्रा वर्ग में अन्विता स्वामी स्वर्ण, 32 किग्रा वर्ग में गार्गी सारस्वत स्वर्ण और मानुषी तेवतिया ने 38 किग्रा वर्ग में रिया चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


