Aligarh News: 1.40 लाख के लिए किसान को बेलचे से पीटा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: धनीपुर मंडी में धान बेचने के बाद दिव्यांग किसान शीलेन्द्र को आढ़ती और उसके भाई ने पैसे मांगने पर बेलचे से पीट दिया। इस हमले में शीलेन्द्र को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Aligarh News: 1.40 लाख के लिए किसान को बेलचे से पीटा

Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के धनीपुर मंडी में धान बेचने के बाद रुपए लेने पहंुचे दिव्यांग किसान को आढ़ती और उसके भाई ने बेलचे से जमकर पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव अलहदादपुर निवासी शीलेन्द्र दिव्यांग किसान है। उन्होंने धनीपुर मंडी स्थित आकाश ट्रेडर्स पर डेढ़ लाख रुपए का धान बेचा था। दस हजार रुपए आढ़ती ने शीलेन्द्र को दे दिए। 1.40 लाख रुपए बकाया रह गए। अब वह रुपए मांगने पहंुचा तो आढ़ती ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर बेलचे से हमला दिया।

जिसमें शीलेन्द्र के आंख,नाक और गले पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आढ़ती आकाश और उसके भाई रॉकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: 1.40 लाख के लिए किसान को बेलचे से पीटा