समस्या निराकरण में सेतु का काम करेगा अफसरों व व्यापारियों के बीच संवाद
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यकर विभाग की ओर से व्यापारी एवं

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यकर विभाग की ओर से व्यापारी एवं अधिवक्ताओं के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को तालानगरी में राज्यकर विभाग की ओर से अधिवक्ता व व्यापारियों को लेकर संवाद आयोजित किया गया। जिसमें कोल विधायक अनिल पाराशर, व्यापारिक संगठन व अधिवक्ता शामिल हुए।कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि शासन की पहल पर शुरू किया गया संवाद कार्यक्रम समस्या निराकरण को लेकर अफसरों व व्यापारियों के बीच सेतु का काम करेगा। कई बार संवाद नहीं होने से छोटी समस्या बड़ी हो जाती है और संवाद हो जाए तो बड़ी समस्या का चुटकियों में निस्तारण हो जाता है।
व्यापारी को परेशानी नहीं हो इसको लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अधिवक्ता व व्यापारी राज्यकर विभाग के अफसरों के समक्ष अपनी बात को रखें ताकि उनका समाधान कराया जा सके। एडिशन कमिश्नर ग्रेड एक रविराज प्रताप मल्ल, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो एसआईबी अनिल कुमार राम त्रिपाठी ने व्यापारियों व अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना। कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर संभव है उनका निस्तारण तुरंत कर दिया जाएगा। कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिनका निराकरण शासन स्तर से होगा। उनको प्रेषित कर दिया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में राज्यकर विभाग के अफसरों ने कहा कि व्यापारी किसी भी खंड में अपनी समस्या निराकरण के लिए बेझिझक आ सकते हैं। जीएसटी रिटर्न, आईटीसी, पंजीयन, जीएसटी बीमा समेत अन्य की जानकारी व्यापारियों को दी। व्यापारी नेता कमल गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रमों की सूचना सभी व्यापारी बंधुओं को उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि सभी अधिक से अधिक व्यापारी सहभागिता कर सकें। व्यापारियों ने नोटिस संबंधित कुछ मुद्दे उठाए, जिनका अफसरों ने समाधान किया। इस मौके पर अधिवक्ता गिर्राज किशोर, संजय, व्यापारी नेता कमल गुप्ता, सतीश माहेश्वरी, मास्टर ओमप्रकाश, श्रीकिशन गुप्ता, विष्णु वाष्णेर्य, संजय वाष्णेर्य, रवि वार्ष्णेय, अनुराग वार्ष्णेय मौजूद रहे। अफसरों जेसी कारपोरेट देवी सिंह, जेसी एसआईबी रश्मि सिंह राजपूत, जेसी कार्यपालक सत्येंद्र गौतम, जेसी ऑडिट शिखा यादव, डीसी चंद्रशेखर सिंह, डीसी एसआईबी नीरज प्रकाश, डीसी एसआईबी अजित प्रताप सिंह मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


