एयरक्राफ्ट की खेत में फोर्स लैंडिंग की जांच जारी
दिल्ली से जांच को आई डीजीसीए की टीम घटना स्थल का किया निरीक्षण, जांच पूरी होने तक पायनियर कंपनी की फ्लाइंग पर रोक जारी रहेगी

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धनीपुर एयरपोर्ट से प्रशिक्षण के लिए उड़े विमान के खेत में फोर्स लैंडिंग के मामले की जांच जारी है। सोमवार को दिल्ली से जांच को आई डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच पूरी होने तक पायनियर कंपनी की फ्लाइंग पर रोक जारी रहेगी।
घटना का विवरण
धनीपुर एयरपोर्ट से रविवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट (पी-40) ने उड़ान भरी थी। ट्रेनी एयरक्राफ्ट में उस समय पंजाब राज्य के जालंधर निवासी इंस्ट्रक्टर पायलट असद और ग्रेटर नोएडा के रहने वाले ट्रेनी पायलट कुणाल कसाना प्रशिक्षण ले रहे थे। इस ट्रेनी एयरक्राफ्ट को पायलट असद उड़ा रहे थे। एयरपोर्ट से उड़ने के करीब एक घंटे बाद विमान तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सुरक्षित स्थान देखकर जहाज को जलाली के चंगेरी गांव के पास एक खेत में फोर्स लैंडिग करते हुए उतारा था। जहाज के पहिए खेत की मिट्टी में धंस गए और वह वहीं रुक गया। जहाज में सवार पायलट और प्रशिक्षु छात्र दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे।
जांच की प्रक्रिया
मामले की जांच के लिए शाम को ही दिल्ली से डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के अधिकारी अलीगढ़ पहुंच गए थे। सोमवार को अधिकारियों ने घटना स्थल को देखा। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर जांच की।
0-वर्जन
ट्रेनी एयरक्राफ्ट (पी-40) के खेत में फोर्स लैंडिंग के मामले में डीजीसीए की टीम जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक पायनियर कंपनी की फ्लाइंग पर रोक रहेगी।
-सत्यव्रत, डायरेक्टर, एयरपोर्ट अर्थोरिटी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


