Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDense Fog Grips Aligarh Orange Alert Issued Amid Temperature Anomalies
पहाड़ों की गर्मी और मैदानों की ठंड ने बढ़ाई उलझन

पहाड़ों की गर्मी और मैदानों की ठंड ने बढ़ाई उलझन

संक्षेप:

Aligarh News - घना कोहरा और गलन से कांपा शहर, शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों में सामान्य से अधिक गर्मी, मैदानों में गिरता पारा बना वजह

Jan 16, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। घने कोहरे ने गुरुवार तड़के पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। ठिठुरन और गलन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा। दिन चढ़ने पर निकली धूप ने कुछ राहत दी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, पहाड़ों पर मौसम की उलट तस्वीर ने उलझनें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड में तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे के असर के बने रहने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खासकर सुबह और रात के समय कोहरा अधिक घना रहने की आशंका है, जिससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। उत्तराखंड के मौसम पर नजर डालें तो तस्वीर बिल्कुल उलट दिखाई देती है। मसूरी, मुक्तेश्वर और नैनीताल जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और बारिश व बर्फबारी न होने के कारण पहाड़ों में ठंड का असर कम हो गया है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। अलीगढ़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिन का तापमान तो धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन रात के समय तेज गिरावट देखने को मिल रही है। इसी तापमान अंतर के कारण घना कोहरा और गलन बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आता और बारिश या बर्फबारी नहीं होती, तब तक मैदानों में कोहरा और ठंड लोगों को परेशान करती रहेगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 04.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।