ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़किसानों की समस्या का निराकरण कराने की मांग

किसानों की समस्या का निराकरण कराने की मांग

फोटो.. अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष युवा कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व...

किसानों की समस्या का निराकरण कराने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 06 Dec 2021 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो..

अलीगढ़।

भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष युवा कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन दिया। कहा कि 3 अक्टूबर 2021 को प्रदेश कार्यालय इमलिया फिरोजाबाद में किसानों की महापंचायत हुई थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं कृषि मंत्री किसानों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसीलों एवं जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया यदि किसान की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो 19 दिसंबर को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन भानु आंदोलन के लिए बाध्य होगी। गन्ना भवन पर प्रदेशभर के किसान आंदोलन करेंगे। इगलास क्षेत्र में गंग नहर कटने से किसानो की बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की गई। रनवीर सिंह राना, डॉ प्रवीन कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, कृष्णा ठाकुर , सतेन्द्र कुमार, अमीना बेगम, दीपक ठाकुर, गोविल सिंह जादौन, विपिन कुमार, संजय सिंह, सूरज सिंह , दिनेश चन्द्र शर्मा, भगवान दास चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, विकास सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें