कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन की जाए

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

व्यापारियों ने एडीएम सिटी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन की जाए

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग घरेलू गैस की तरह ऑनलाइन करने की मांग को लेकर शुक्रवार को टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर बेतहाशा हुई वृद्धि के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एडीएम सिटी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण छोटे घरेलू ,मझौले उद्योग तथा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग का व्यापार करने वाले प्रभावित हो रहे हैं। घरेलू गैस की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है। इसी तरह से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग भी ऑनलाइन होनी चाहिए।

इस मौके पर राजीव माहेश्वरी, सुनील यादव, महेशचंद्र बघेल, सुनील यादव, राहुल मित्तल, दीपक अग्रवाल, रवि सैनी, होरी लाल सैनी,ज्योति कैटर्स, वीरेंद्र कुमार,गोविंद मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।