बाईपास की ओर बने अस्पताल का मुख्य द्वार
Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News - डॉ. निशित ने बताया कि क्वार्सी फ्लाईओवर बनने के बाद मरीजों को यूटर्न लेकर सकरी रोड से दीनदयाल अस्पताल में प्रवेश करना पड़ेगा।

अलीगढ़। दीनदयाल अस्पताल का मुख्य द्वारा क्वार्सी महेशपुर फाटक, बाईपास (कमिश्नरी गेट) की ओर स्थापित करने की मांग सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी से की गई। मंगलवार को इस संबंध में डॉ. निशित शर्मा ने ज्ञापन सौंपा। डॉ. निशित ने बताया कि क्वार्सी फ्लाईओवर बनने के बाद मरीजों को यूटर्न लेकर सकरी रोड से दीनदयाल अस्पताल में प्रवेश करना पड़ेगा, जिससे यातायात प्रभावित होगा। कमिश्नरी की तरफ गेट बनने से यातायात और सरल और लाभदायक होगा। सीएमओ ने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होने के साथ ही मुख्य द्वार वहां बनने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


