ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़हाथरस में डॉक्टर के लौटाने पर जिला महिला अस्पताल के बाहर प्रसव

हाथरस में डॉक्टर के लौटाने पर जिला महिला अस्पताल के बाहर प्रसव

जिला महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक व कर्मियों ने बुधवार को डिलीवरी के लिए आई प्रसूता को वापस लौटा दिया। जिसके बाद महिला ने अस्पताल के गेट के बाहर खुले आसमान के नीचे पेशाब घर के सामने बच्चे को जन्म...

हाथरस में डॉक्टर के लौटाने पर जिला महिला अस्पताल के बाहर प्रसव
संवाददाता।,हाथरस। Thu, 24 Jun 2021 01:43 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक व कर्मियों ने बुधवार को डिलीवरी के लिए आई प्रसूता को वापस लौटा दिया। जिसके बाद महिला ने अस्पताल के गेट के बाहर खुले आसमान के नीचे पेशाब घर के सामने बच्चे को जन्म दिया।  बाद में जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला वीर सहाय निवासी ज्ञानवती पत्नी नाहर सिंह के बुधवार शाम को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें डिलीवरी के जिला महिला अस्पताल लेकर आए। आरोप है कि महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने महिला के परिजनों से अभी डिलीवरी न होने की बात कहकर वहां से वापस भेज दिया। इसके बाद आशा ज्ञानवती निजी चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए ले जा रही थी। इसी बीच बागला संयुक्त अस्पताल के गेट पर उसे प्रसव पीड़ा बढ़ गई। यह देख काफी महिलाएं एकत्रित हो गईं। महिलाओं ने खुले आसमान के नीचे पेशाब घर के बाहर महिला की डिलीवरी कराई। इसकी सूचना से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन निजी एंबुलेंस से महिला व नवजात शिशु को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।

खुले आसमान के नीचे हुई डिलीवरी के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। महिला व उसके नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-डॉ. रुपेंद्र गोयल, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें