बाइक सवार नकाबपोशों ने दिनदहाड़े महिला को बेटी के सामने मारी गोली

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

रोरावर क्षेत्र में शनिवार को एक महिला को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। महिला अपनी बेटी के साथ फैक्ट्री जा रही थी। पुलिस ने गंभीर स्थिति में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला के पति ने पड़ोसी पर रंजिश के चलते हमला कराने का आरोप लगाया है।

बाइक सवार नकाबपोशों ने दिनदहाड़े महिला को बेटी के सामने मारी गोली

लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला अपनी बेटी के साथ फैक्ट्री जा रही थी, तभी पीछे से आए बदमाशों ने बेटी के सामने महिला की कमर पर सटाकर गोली मारी और फरार हो गए। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। महिला के पति ने रंजिश के चलते पड़ोसी पर घटना कराने का आरोप लगाया है। रोरावर क्षेत्र के नीवरी मोड़ स्थित सद्दाम स्कूल निवासी रानी (45) पत्नी सुल्तान व उनकी बेटी रिहाना एक कारखाने में काम करती हैं। शनिवार दोपहर को वह कारखाने से घर पर खाना खाने आईं थीं। खाना खाने के बाद करीब तीन बजे वह वापस कारखाने जा रही थीं। घर से निकलते ही एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक पीछे से आए। बदमाशों ने महिला को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली महिला की कमर के पास लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गईं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है。

पड़ोसी ने बेटे पर लगाया था चोरी का आरोप :

घायल महिला की बेटी रिहाना ने बताया कि उसकी मां किसी से कोई विवाद नहीं रखती थी। हालांकि परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिलाने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार एक साल पहले पड़ोसी के घर में चोरी हुई थी। इस पर पड़ोसी ने महिला के बेटे पर इसका आरोप लगाया था। हालांकि इसमें कोई मुकदमा नहीं कराया गया था।

चलती बाइक पर गोली मारकर हुए फरार :

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें घटना कैद हुई है। दोपहर 01:38 बजे आए बदमाशों चलती बाइक को महिला के पास आकर धीमा किया। इसी बीच पीछे बैठे आरोपी ने कमर पर सटाकर गोली मार दी। रानी की बेटी ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन, कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।

वर्जन

रोरावर क्षेत्र से महिला को गोली मारकर घायल करने की सूचना मिली थी। महिला ने पति ने बताया है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति से पूर्व में हुई चोरी की घटना को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसी ने घटना कराई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

----------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घटना कब हुई?
घटना शनिवार को दिनदहाड़े हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।