Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDaylight Burglary in Aligarh Jewelry and Cash Stolen from House
दिन दहाड़े घर से लाखों की चोरी

दिन दहाड़े घर से लाखों की चोरी

संक्षेप:

Aligarh News - - पत्नी घर की छत पर बैठी,चोर कर ले गए जेवर पार, बन्नादेवी थाना क्षेत्र के फायर ब्रिगेड कॉलोनी में हुई घटना

Jan 16, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के फायरबिग्रेड कालोनी में दिन दहाड़े घर से लाखों का माल पार हो गया। पत्नी घर की छत पर बैठी थी। चोर घर में घुस गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायर बिग्रेड कालोनी निवासी नवीन कुमार गुप्ता पशु पालन विभाग में नौकरी करता है। वह किसी काम से नोएडा गया था। पत्नी घर की छत पर बैठी थी। आरोप है कि मैनगेट से चोर घर में घुस गए। अलमारी में रखे जेवरात और 90 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। पत्नी छत से नीचे आई तो सामान फैला देख दंग रह गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घर से चोरी का मामला सामने आया था। अभी हर एगिंग पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।