Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsCurrent Electrocution Claims Life of 45-Year-Old in Kamalabad Village
छर्रा में करंट लगने से अधेड़ की मौत

छर्रा में करंट लगने से अधेड़ की मौत

संक्षेप:

Aligarh News - थाना क्षेत्र के गांव कमलाबाद में हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sep 02, 2025 02:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

छर्रा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कमलाबाद में करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव कमलाबाद निवासी 45 वर्षीय बीरी सिंह पुत्र बालकिशन रविवार रात अपने घर पर सो रहा था। परिजनों के अनुसार रात करीब 10 बजे वह लघुशंका के लिए उठा था। तभी उसका हाथ दीवार से छुल गया, जिसमें पहले से ही करंट आ रहा था। करंट का झटका लगने से नीचे गिरने के कारण उसका पैर कूलर से टच हो गया, जिससे करंट लगने से वह अचेत हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह देख परिजनों के होश उड़ गए। वे उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बीरी सिंह मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करता था। उसके तीन बेटे व एक बेटी है। गांव वालों का आरोप है कि पहले 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। कुछ दिन पूर्व ही उसके स्थान पर 63 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जब से ट्रांसफार्मर बदला है तब से करंट की शिकायत आने लगी है। इसकी शिकायत करने के बाद भी विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की है।