इगलास में पनीर व मिठाई की दुकान से लिए सैंपल

Mar 01, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - होली पर्व के अवसर पर मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान के तहत इगलास में मिठाई, किराना और पनीर की दुकानों पर जांच की गई। राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सैंपल लिए और दुकानदारों को मिलावट न करने की चेतावनी दी। कुछ दुकानदार कार्रवाई की भनक लगते ही दुकानें बंद कर भाग गए।

इगलास में पनीर व मिठाई की दुकान से लिए सैंपल

इगलास, संवाददाता। होली पर्व के दृष्टिगत मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान के तहत कस्बा में मिठाई, किराना और पनीर की दुकानों पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा के दृष्टिगत जांच की गई तथा मौके पर सैंपल लिए गए। इस संयुक्त कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो कार्रवाई की भनक लगते ही शटर गिराकर नौ दो ग्यारह हो गए। बताते चलें कि आम दिनों के अलावा विशेष त्यौहारों पर दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावट खोरी करने से बाज नहीं आते हैं। इसकी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपलिंग और छापेमारी की कार्रवाई करता है, इसी के तहत शनिवार को एसडीएम पारितोष मिश्रा के निर्देश पर सराय बाजार स्थित श्री राम मिष्ठान भंडार से खोए का सैंपल, राजेंद्र प्रसाद एंड संस से कचरी का तथा चौराहा स्थित हीरा पनीर भंडार से पनीर का सैंपल लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही अन्य दुकानों पर भी निरीक्षण किया गया। बकौल, एसडीएम पारितोष मिश्रा सभी दुकानदारों को खाद्यान्न वस्तुओं में मिलावट ना करने तथा साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह और तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल द्वारा निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि दुकानों से लिए गए सेंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच और परीक्षण के परिणाम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिन दुकानदारों के सैंपल भरे गए हैं उनके बारे में लोग तरह तरह की चर्चा करते सुने गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।