ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़तोछीगढ़ में घर-घर पड़ी हैं चारपाई, पीएचसी में नदारत रहता है स्टाफ

तोछीगढ़ में घर-घर पड़ी हैं चारपाई, पीएचसी में नदारत रहता है स्टाफ

अलीगढ़। कांग्रेस के पदाधिकारी शुक्रवार को गांव तोछीगढ़ पहुंचे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कांग्रेस...

तोछीगढ़ में घर-घर पड़ी हैं चारपाई, पीएचसी में नदारत रहता है स्टाफ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Fri, 11 Nov 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़। कांग्रेस के पदाधिकारी शुक्रवार को गांव तोछीगढ़ पहुंचे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर सिंह तोमर ने बताया कि गांव में पिछले एक माह से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और वायरल फीवर के कारण एक दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। घर-घर में चारपाई पड़ी हुई हैं। लोग झोलाछाप से इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। स्टाफ वहां रहता नहीं। अस्पताल गेट के पास लगाई गई आग में वो दवाएं भी जलती हुई मिली जो अभी एक्सपायर भी नहीं हुई हैं। यदि यह दवाएं मरीजों को समय से मिल गई होती तो मरीज सही हो जाते। शुक्रवार को सुबह 11 बजे कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। सारी सच्चाई से अवगत कराएंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें