एक्स पर विवादित पोस्ट, मुकदमा दर्ज

Feb 27, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में जवां प्रकरण के तहत एक्स पर एक विवादित पोस्ट के कारण क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञान सरोवर कॉलोनी के ठा. शैलेंद्र पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि सचिन गुप्ता के पोस्ट में एक समाज के प्रति अपशब्द कहे गए हैं, जिससे जातीय विद्वेश फैलाने का प्रयास हो रहा है।

एक्स पर विवादित पोस्ट, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। जवां प्रकरण में एक्स पर एक विवादित पोस्ट को लेकर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञान सरोवर कॉलोनी निवासी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. शैलेंद्र पाल सिंह के अनुसार बुधवार दोपहर में एक्स पर सचिन गुप्ता के एकाउंट से एक पोस्ट की गई, जिसमें एक समाज के प्रति अपशब्द कहे जा रहे हैं। इससे जातीय विद्वेश फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस पोस्ट से समाज में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सचिन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।